फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी वार्ड में होंगे एक्सरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू हो गई है। अब इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को एक्सरे के लिए लैब में धक्के नहीं खाने होंगे। क्योंकि इमरजेंसी वार्ड में ही मरीजों के डिजिटल एक्सरे किए जाएंगे। 80 लाख की लागत से वार्ड में यह डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापित की गई है। सेमसंग की ओर से सीएसआर प्रोग्राम के तहत इस मशीन को चंबा मेडिकल कॉलेज में लगाया गया है।
बुधवार को करीब बीस मरीजों के इमरजेंसी वार्ड में डिजिटल एक्सरे किए गए। मरीजों से एक्सरे के बदले कोई पैसा नहीं लिया गया। चंबा जिले में डिजिटल एक्सरे की यह पहली मशीन है। इस तरह की मशीन अभी तक जिले में कहीं भी नहीं लग पाई है। इसलिए जिले की छह लाख आबादी को इस सुविधा का लाभ होगा। इमरजेंसी वार्ड में रोजाना 100 से 200 मरीजों की जांच होती है। इसके अलावा जिले में कहीं पर भी कोई दुर्घटना हो तो घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया जाता है। डॉक्टर सबसे पहले घायलों का एक्सरे करवाने के लिए बोलते हैं। पहले मरीज को एक्सरे करवाने के लिए इमरजेंसी वार्ड से स्ट्रेचर के जरिए लैब तक पहुंचाया जाता है। इस प्रक्रिया में तीमारदार भी काफी परेशान होते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में ही एक्सरे की सुविधा मिलेगी। सबसे बड़ी खासियत कि मरीज को रिपोर्ट लेने के लिए भी लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कुछ ही क्षणों में मरीजों को एक्सरे की रिपोर्ट मिल जाएगी। बुधवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनोद शर्मा ने इमरजेंसी वार्ड में स्थापित की डिजिटल एक्सरे मशीन का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू हो चुकी है। मरीजों के डिजिटल एक्सरे हो रहे हैं। अब इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को एक्सरे के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में ही सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें