फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुकसान के आकलन के लिए पेट्रोलिंग टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में भारी हिमपात के कारण हुए नुकसान का प्रतिदिन आकलन करने के लिए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर पीपी सिंह की देखरेख में पेट्रोलिंग टीम का गठन किया गया है। गठित टीम में 29 पंचायतों में हुए नुकसान की प्रतिदिन रिपोर्ट लेने के लिए राजस्व विभाग के आठ कर्मचारियों को टीम का मुखिया बनाया गया, जो उपमंडल में बिजली रोड भवनों- बागीचे, पशुओं और जान माल के नुकसान की तीव्र गति से रिपोर्ट तैयार कर नायब तहसीलदार भरमौर को आकलन हेतु प्रस्तुत करेंगे। नायब तहसीलदार रिपोर्ट को कंपाइल करने के बाद अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर को सौंपेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें