चंबा। हिमोत्कर्ष जन कल्याण परिषद ने प्रदेेश में रविवार को मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया। यह परीक्षा चंबा जिले के 21 परीक्षा केंद्रों में हुई। इन परीक्षा केंद्रों में 59 स्कूलों के 2261 छात्र-छात्राओं ने यह परीक्षा दी। परीक्षा में आठवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
परिषद के अध्यक्ष वाईके पुरी ने बताया कि हर वर्ष करवाई जाने वाली छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। परीक्षा में उचित स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को हिमोत्कर्ष जन कल्याण परिषद अपने वार्षिक उत्सव नकद पुरस्कार और सिल्वर मेडल के साथ पुरस्कृत करेगी। उन्होंने विभिन्न स्कूल प्रबंधनों को परीक्षा केंद्र उपलब्ध करवाने के लिए आभार प्रकट किया।