फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहलड़ी में हरे-भरे पेड़ों पर लटकाए बिजली के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। ग्राम पंचायत कोहलड़ी में बिजली बोर्ड की लापरवाही ग्रामीणों के लिए कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है। क्योंकि पंचायत के दो गांव ऐसे हैं जहां पर बिजली के तार खंभों पर टांगने की बजाए पेड़ों पर ही लटकाए हैं। जो बड़े हादसे को न्यौता दे रहे हैं। हल्की सी हवा चलने पर गांव में बिजली सप्लाई बंद हो जाती है। इसके अलावा पेडों पर टंगी तारों की वजह से उनमें करंट दौड़ता रहता है। मवेशियों व ग्रामीणों को इस करंट की चपेट में आने का भय रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में जय सिंह, अमर चंद, वेद प्रकाश, सोनू, टेक चंद, नरायण दास, देस राज, कमल कुमार व अमरो ने बताया कि पुखरी व बदाला गांव में बिजली बोर्ड द्वारा खंभों की बजाए हरे-भरे पेड़ों पर ही तार लटका दिए हैं। ट्रांसफार्मर से लेकर गांव तक कहीं पर भी खंभा नहीं लगा है। तार खेतों व जंगल में लगे पेडों के ऊपर ही लटकाए हैं। जो किसी भी दृष्टि से सुरक्षित नहीं है। ग्रामीण इस मामले को कोहलड़ी में हुए जनमंच में भी उठा चुके हैं। परंतु अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने पुन: जिला प्रशासन व बोर्ड से समस्या का हल करने की मांग की है।

खंभों पर टांगी जाएंगी पेडों पर लटकी तारें: बोर्ड
बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता देवी सिंह ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। जल्द ही गांव का निरीक्षण किया जाएगा। पेड़ों पर लटके तारों को खंभों पर लटकाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें