चंबा। आईटीआई चंबा में बुधवार को जिला रोजगार कार्यालय के सौजन्य से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 320 युवाओं ने रोजगार मेले में भाग लिया। इसमें से साठ युवाओं को कंपनी ने चयनित कर रोजगार दिया। जबकि 33 युवाओं का चयन वर्धमान टैक्सटाइल, 13 का चयन हैवेल इंडिया, दस का चयन वेक्टर्स फूड और चार युवाओं का चयन यश एप्लांयसेस में हुआ है।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि रोजगार मेले को सफल बनाने में आईटीआई प्रशासन, जिला उद्योग विभाग के प्रबंधक विनीत कुमार और एमएसएमई का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के रोजगार मेलों से बेरोजगार युवा रोजगारन्मुख होते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। ताकि बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सके।