फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्र डल झील पर राधा अष्टमी स्नान में भक्तों ने चढ़ाया 5. 55 लाख का चढ़ावा

विज्ञापन
manimahesh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान राधा अष्टमी के बड़े शाही स्नान के तहत पवित्र डल झील पर 24 घंटों के दौरान भक्तों ने करीब पांच लाख 55 हजार 459 रुपये चढ़ाया है। इसके अलावा भरमाणी माता मंदिर के आसपास रखे गए दानपात्रों से तीन लाख 2 हजार 421 रुपये, डलझील के आसपास परिक्रमा स्थलों पर रखे गए दानपात्रों से एक लाख 81 हजार 125 रुपये दान प्राप्त हुआ है। वहीं, चौरासी और हड़सर में रखे गए दानपात्रों से 93 हजार 982 रुपये चढ़ावा मिला है। वहीं, मणिमहेश न्यास को अस्थायी दुकानों से आय के रूप में एक लाख 29 हजार 200 रुपये प्राप्त हुई है।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान पवित्र डल पर शाही स्नान के उपलक्ष्य पर 24 घंटे के भीतर दान की जाने वाली राशि को पांच हिस्सों में बांटा जाता है। इसके तहत इस बार एकत्रित हुई दान राशि पांच लाख 55 हजार 459 रुपये का आधा हिस्सा मणिमहेश न्यास का होगा, जबकि, आधा हिस्सा संचूई गांव के चेले, आधा हिस्सा चरपटनाथ चंबा, आधा हिस्सा दशनामी अखाड़ा भरमौर और आधा हिस्सा हड़सर के पुजारियों में वितरित किया जाएगा। जबकि, अन्य दानपात्रों में चढ़ाया गया चढ़ावा मणिमहेश न्यास का होगा। इसके अलावा अभी कुलियों, घोड़ा-खच्चरों और मणिमहेश यात्रा के दौरान शुरू की गई चॉपर सेवा की एवज में मणिमहेश न्यास को 20 प्रतिशत रॉयल्टी के रूप में प्राप्त होनी है। एडीएम भरमौर पीपी सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें