फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के दूसरे सत्र को मिली मंजूरी

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में दूसरे सत्र को शुरू करने के लिए एमसीआई ने अनुमति दे दी है। अगस्त माह में मेडिकल कॉलेज का दूसरा सत्र शुरू होगा। इसी माह एनईईटी (नीट) की परीक्षा होगी। इसके जरिये एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में प्रवेश पाने वाले प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा।

इसके अलावा प्रदेश सरकार ने भी इस संबंध मंजूरी दे दी है। इसके लिए उम्मीदवारों को आनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए जून माह में काउंसलिंग होगी। अगस्त माह में 100 एमबीबीएस प्रशिक्षुओं का दूसरा बैच बैठेगा। इस दूसरा सत्र शुरू होने से चंबा मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षुओं की संख्या 200 पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


जबकि डॉक्टरों की संख्या 130 हो जाएगी। पिछले माह एमसीआई की टीम ने चंबा मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था। इस दौरान एमसीआई ने संतुष्टि जाहिर की थी। इसके बाद दूसरा सत्र शुरू करने के लिए एलओपी-दो (लेटर ऑफ परमिशन) प्रदान कर दिया है।

हालांकि पिछले दौरे में एमसीआई ने पांच आपत्तियां लगाई थी। इसे पूरा करने के लिए प्रबंधन को मार्च माह तक का समय दिया है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एमसीआई की सभी आपत्तियों को समयानुसार पूरा कर दिया। कुछ खामियां रही हैं जिन्हें दूर करने के लिए प्रबंधन को कहा गया है। प्रबंधन ने इन खामियों को दूर किया जा रहा है।

मेडिकल कॉलेज का दूसरा सत्र शुरू होने से जिले की छह लाख आबादी को लाभ मिलेगा। एमबीबीएस प्रशिक्षुओं के साथ-साथ अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ेगी। इसका फायदा जिले के लोगों को मिलेगा।

मौजूदा समय में अस्पताल में कई गंभीर बीमारियों का इलाज हो रहा है। दूसरा सत्र शुरू होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन तीसरे सत्र की तैयारियों में जुट जाएगा। पहले जहां अस्पताल में एक महिला विशेषज्ञ और एक सर्जन होता था। वहां पर अब आधा दर्जन से ज्यादा महिला विशेषज्ञ और सर्जन मरीजों का उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


अगस्त माह में शुरू हो जाएगा दूसरा सत्र : डॉ ओहरी
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनिल ओहरी ने बताया कि एमबीबीएस के दूसरे सत्र को लेकर एमसीआई से मंजूरी मिल चुकी है। नीट परीक्षा के जरिये प्रशिक्षुओं का चयन होगा। अगस्त माह में दूसरा सत्र शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें