फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियोला और जसौरगढ़ के ग्रामीण बस सुविधा से महरूम

विज्ञापन
hrtc
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चांजू (चंबा)। विकास खंड तीसा के अंतर्गत दियोला और जसौरगढ़ क्षेत्र के लोग बस सुविधा से महरूम है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को आवाजाही के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं ग्रामीणों की मजबूरी का फायदा उठाकर टैक्सी चालक भी उनसे मनमाने दाम वसूल करते हैं। इस वजह से क्षेत्र की पांच हजार आबादी को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। लोगों ने बताया कि उन्हें तीसा बैंक, तहसील और एसडीएम कार्यालय जाने के लिए बस सुविधा नहीं है। इस वजह से उन्हें पैदल या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इन दोनों पंचायतों से सैकड़ों लोग रोजाना अपने कार्य निपटाने के लिए तीसा जाते हैं।
विज्ञापन


बस सेवा न होने से टैक्सी वाले लोगों से 35 किलोमीटर का 100 रुपये प्रति सवारी किराया वसूल करते हैं। स्थानीय निवासी हेमराज, सुभाष कुमार, दीवान चंद, लेखराज, प्रताप चंद, डीसी राज, यशपाल, निधिया राम और छज्जू राम का कहना है की अगर निगम ने दियोला से करीब 8 बजे तीसा के लिए बस चलाई जाए। ताकि क्षेत्र की पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


18 अप्रैल को विस उपाध्यक्ष दियोला और जसौरगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उनके समक्ष भी इस समस्या को प्रमुखता से रखा जाए। ताकि इसका कोई समाधान हो सके। दियोला पंचायत की प्रधान पदमू देवी और जसौरगढ़ की प्रधान गगन कुमारी का कहना है कि कई बार ग्रामसभा से प्रस्ताव पारित करके आरएम और आरटीओ को भेजे गए। मगर अभी तक इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें