फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों 92 घरों की कटेगी बिजली

विज्ञापन
light shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 92 घरों के जल्द ही बिजली कनेक्शन कटेंगे। बिजली बिलों की अदायगी समयानुसार न करने पर बोर्ड ने यह कार्रवाई करने का फैसला लिया है। बोर्ड प्रबंधन ने बताया कि 12 विद्युत उपभोक्ताओं के स्थायी 80 विद्युत उपभोक्ताओं के अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे। इसके अलावा 350 विद्युत उपभोक्ताओं को बिलों की अदायगी करने के बारे में नोटिस जारी किए गए हैं।

विद्युत बोर्ड प्रबंधन को ऐसे उपभोक्ताओं से करीब पांच लाख की राशि लेना अभी तक बकाया है। बिलों की अदायगी समयानुसार न होने से से बिजली बोर्ड ने यह फैसला उठाया है। वहीं, बोर्ड प्रबंधन और लेटलतीफ उपभोक्ताओं के खिलाफ उठाए गए, इस सख्त कदम से विद्युत उपभोक्ताओं में हड़कंप सा मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड अधिकारियों ने साफ किया है कि लेटलतीफ विद्युत उपभोक्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता हरी सिंह ने बताया कि बिजली बिलों की अदायगी न करने वाले 12 उपभोक्ताओं के स्थायी व 80 उपभोक्ताओं के अस्थायी बिजली कनेक्शन काटने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें