फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुज्जा इलेवन व मंगला जुनियर की टीम ने जीते मैच

विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ऐतिहासिक चौगान में राज कुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में भुज्जा इलेवन ने राइजिंग स्टार को एक विकेट से हराया। जबकि दिन के दूसरे मैच में मंगला जूनियर ने जांघी इलेवन को सात विकेट से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक राजीव सहगल ने बताया कि पहले मैच में राइजिंग स्टार खज्जियार की टीम 79 रनों पर ही सिमट गई। इसमें वार्नर ने सर्वाधिक 13 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भुज्जा इलेवन की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भुज्जा की ओर से रमन ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। वहीं दिन के दूसरे मैच में जांघी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए। इसमें सन्नी ने 37, छोटू 26 और मुन्ना ने 29 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंगला जूनियर टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें सर्वाधिक मनु ने 42 रन बनाएं। वीरवार को भी प्रतियोगिता के तहत दो मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें