फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर वर्षों बाद भी पक्का नहीं हुआ सलूणी-किलोड़ मार्ग

विज्ञापन
Road Shimla
विज्ञापन
दिनेश राणा
विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। सलूणी से किलोड़ एंबुलेंस मार्ग की खस्ताहालत के कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। हालत यह है कि रियासत काल में बनीं यह सड़क आज भी दयनीय हालत का रोना रो रही है। इस कारण चार पंचायतों की दस हजार की आबादी परेशानियों से दो चार होने को मजबूर हैं। सड़क पर गड्डों की भरमार है। मगर आज तक इस सड़क में टारिंग नहीं की गई है। चुनाव के समय दोनों पार्टियों के नेता मार्ग को पक्का करने के बड़े-बड़े वायदे करते हैं। मगर वोट मिलने के बाद कोई इस मार्ग की सुध नहीं लेता है। हालांकि यह सड़क रियासत काल में बनी थी। चंबा के राजा इस मार्ग से जम्मू कश्मीर जाते थे। हैरानी की बात है राजाओं के समय में बनी सड़क की आजादी के बाद भी किसी पार्टी ने सुध नहीं ली है। इस वजह से क्षेत्र के लोग विकास के मामले में अन्य क्षेत्रों से पिछड़ गए हैं तो वहीं क्षेत्र में किसी के बीमार होने पर उसे अस्पताल पहुंचाने में भी दिक्कतें आती है। इसके चलते ग्राम पंचायत सलूणी, सूरी, खरल और किलोड़ में रहने वाली दस हजार आबादी को अभी तक सड़क सुविधा नसीब नहीं हुई है। सड़क की दुर्दशा दिन प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। सड़क के डंगे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। जबकि सड़क किनारे पैरापिट की भी कोई व्यवस्था नहीं है। एक बार सड़क पर जाने वाला वाहन चालक दूसरी बार यहां जाने से तौबा कर देता है। यही कारण है कि उपरोक्त पंचायतों के लोगों को वाहन सुविधा भी नहीं मिल रही है।
लोगों को नहीं मिल रही एंबुलेंस सुविधा
सड़क की दुर्दशा होने के कारण चार पंचायत के लोगों को 108 एंबुलेंस की सुविधा भी नहीं मिल रही है। एंबुलेंस चालकों ने सड़क पर जाने से इंकार कर रखा है। चालकों का तर्क है कि सड़क की हालत इतना खराब है कि यहां किसी भी समय कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस वजह से लोग मरीजों को पीठ और पालकी में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


सड़क को पक्का करवाने वाले उम्मीदवार को देंगे वोट
ग्रामीण तुला राम, बिहारी लाल, मदन ठाकुर, चैन सिंह, रवि शर्मा, लेखराज, निधिया राम, अशोक कुमार और ओम प्रकाश ने बताया कि इस बार उसी प्रत्याशि को वोट दिए जाएंगे। जो अपने घोषणा पत्र में सड़क को पक्का और चौड़ा करने का वायदा करेगा।

पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार और प्रशासन को भेजे हैं ज्ञापन विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़क बनाने को लेकर सरकार और प्रशासन को ज्ञापन सौंपे हैं। इसके अलावा चंबा-कांगड़ा के सांसद को मांग पत्र दिया गया। मगर इनके उपर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसको लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों में भारी रोष है।

कांग्रेस ने बिना बजट करवाए शिलान्यास
भाजपा नेता डीएस ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने बिना बजट के शिलान्यास किए हैं। इसके चलते जरूरत मंद लोग सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं। भाजपा की सरकार आते ही उपरोक्त पंचायतों को सड़क से जोड़ा जाएगा।

कोट्स
एक किलोमीटर सड़क का हो चुका है टेंडर
विधायक आशा कुमारी ने बताया कि एक किलोमीटर सड़क को लेकर टेंडर हो चुका है। इसके लिए तीस लाख रुपये स्वीकृत किए गए है। आचार संहिता लगने से सड़क का कार्य आगे नहीं हो पाया। जल्द ही इसको भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


सड़क की डीपीआर बनाकर स्वीकृति को भेजी ऱ् एक्साईएन
अधिशाषी अभियंता अरुण पठानिया ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए चार करोड़ रुपये की डीपीआर बनाकर भेजी गई है। इसकी मंजूरी मिलने पर ही सड़क का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें