फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मणिमहेश मार्ग की मरम्मत के लिए भेजे 30 कामगार

Wed, 10 Sep 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश जाने वाले मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 30 कामगारों को डल झील की ओर भेजा है। यह कामगार हड़सर से होते हुए डल झील तक पैदल मार्ग के ढह चुके हिस्से को चलने लायक बनाएंगे, ताकि विभिन्न पड़ावों पर रुके स्थानीय दुकानदार और उनका सामान निकाला जा सके।
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ लंगर समितियों का सामान भी डल झील में रह गया है, जिसे निकालने के लिए भी प्रशासन जुट गया है। हालांकि मणिमहेश यात्रा पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है, लेकिन यात्रा के दौरान जो लोग धन्छौ, सुंदरासी, गौरीकुंड और डल झील में दुकानें लगाते हैं, वे अभी तक वहीं पर रुके हैं और उनका सामान भी वहां हैं। ऐसे में प्रशासन ने उन्हें वहां से निकालने के लिए रास्ते की मरम्मत शुरू करवा दी है। मौसम साफ रहा था तो कुछ दिनों में ये मजदूर हड़सर से लेकर डल झील तक पैदल मार्ग की मरम्मत कर देंगे। इसके बाद स्थानीय लोगों को उनके सामान सहित नीचे उतारा जाएगा। यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों पर सरकारी अमले के रुकने के प्रबंध भी किए थे। जहां पर रखा सरकारी सामान भी अभी नीचे लाना बाकी है, जो कि रास्ता खुलने के बाद वहां से लाया जाएगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि 30 मजदूरों को रास्ता ठीक करने के लिए भेज दिया है। जल्द ही सभी दुकानदारों को सामान सहित नीचे लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें