फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साक्षात्कार में पहुंचे 30 अभ्यर्थी, 12 को मिला रोजगार

Fri, 22 Nov 2024 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया गया। साक्षात्कार में जिला भर से करीब तीस युवाओं ने भाग लिया। कंपनी के अधिकारियों ने युवाओं को कंपनी के नियमों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिसर साक्षात्कार शुरू किया।
विज्ञापन

परिसर साक्षात्कार में 12 युवाओं को चयन किया गया, जबकि 18 युवा साक्षात्कार में उत्तीर्ण नहीं हो पाए। ऐसे में उन्हें बाहर कर दिया गया। इससे पहले कॅरिअर विशेषज्ञ तनु भाटिया ने बेरोजगार युवाओं की काउंसलिंग की। साथ ही ईईएमआईएस पोर्टल के बारे में भी जानकारी दी।
बताया कि इस पोर्टल के जरिये युवा निजी क्षेत्र की रिक्तियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही नौकरी के लि आवेदन भी कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि परिसर साक्षात्कार में 12 युवा चयनित हुए। बताया कि कंपनी सुरक्षा कर्मियों के 100 पद भरने चंबा पहुंची है। बताया कि जनजातीय क्षेत्र पांगी स्थित रोजगार उप कार्यालय में 27 नवंबर को परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि वे परिसर साक्षात्कार में बढ़-चढ़ कर भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें