फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चुराह में अब अधिकारी लेंगे बच्चों की क्लास

Fri, 22 Nov 2024 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत स्कूल गोद लेकर करेंगे संवाद
विज्ञापन

सरकार ने समस्त खंडों को इस बारे में जारी किए हैं निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के सरकारी स्कूलों की क्लास अब अधिकारी लेंगे। अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत तीसा क्षेत्र के तहत आते सभी स्कूलों को अधिकारी गोद लेंगे। सरकार के अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत यह व्यवस्था रहेगी।
इसके लिए फिलहाल 23 नवंबर को तीसा खंड कार्यालय में बैठक रखी गई है। बैठक में स्कूलों को गोद लिया जाएगा। एसडीएम तीसा की ओर से उपमंडल के तहत आते सभी सरकारी कार्यालयों में तैनात क्लास वन और क्लास दो अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

इस बैठक में कार्यक्रम के तहत जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श और आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। सरकार की ओर से इस तरह के कार्यक्रम को शुरू करने का मकसद स्कूली विद्यार्थियों के बीच संवाद करवाना है, ताकि अधिकारी विद्यार्थियों को कॅरिअर निर्माण से लेकर अन्य जानकारी दे सकें।
साथ ही अपने संघर्ष भी बच्चों से साझा कर सकें। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से अपना विद्यालय कार्यक्रम का आगाज किया है। इसके तहत अधिकारी एक-एक स्कूल गोद लेगा और इस स्कूल में जाकर बच्चाें को जागरूक करेगा, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। कार्यक्रम के तहत अधिकारी निर्धारित समय अवधि के भीतर बच्चों के साथ स्कूल में मिलेंगे और उन्हें पढ़ाई के अलावा अन्य जानकारी भी देंगे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत अधिकारी स्कूल को गोद लेंगे।
विज्ञापन

इनसेट
23 नवंबर को अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत एक बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें उपमंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और अपना विद्यालय कार्यक्रम के तहत स्कूल अधिकारियों को गोद दिए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग सूची तैयार करेगा। -अंकुर ठाकुर एसडीएम तीसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें