फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत-डलहौजी-खज्जियार मुख्य मार्ग सहित 29 सड़कें अब भी बंद

Sun, 01 Feb 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बनीखेत-डलहौजी-खज्जियार मुख्य सड़क सहित जिले में 29 सड़कें भारी बारिश और बर्फबारी के कारण रविवार को भी बंद रहीं। इस कारण कई गांवों में बीमार लोगों को पीठ या पालकी पर उठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। जिले में बिजली के 15 ट्रांसफार्मर बंद होने से 50 से अधिक गांवों में अंधेरा पसरा है।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में लोगों को बिना बिजली अंधेरे में रहना मुश्किल हो रहा है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने घरों में हीटर सहित अन्य बिजली से चलने वाले उपकरण रखे हैं, लेकिन बिजली न होने से वे इन उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
वहीं, जिले में अभी तक 10 पेयजल स्कीमें बाधित हैं। इसकी वजह से दर्जनों गांवों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। लोगों को पीने के लिए पानी प्राकृतिक स्रोतों से ढोना पड़ रहा है, जबकि अन्य कार्याें के लिए पानी का जुगाड़ करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


रविवार को भी जिले में बारिश का क्रम जारी रहा। मौसम विभाग की तरफ से पहले ही चेतावनी दी गई थी कि रविवार को जिले में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में जैसे ही बारिश शुरू हुई तो ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया। इस कारण लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। प्रशासन की तरफ से भी लोगों को अनावश्यक घर से नहीं निकलने की हिदायत दी गई थी। भरमौर, तीसा, पांगी, सलूणी सहित अन्य इलाकों में भी बारिश का क्रम चलता रहा। इससे समूचा क्षेत्र ठंड की चपेट में रहा।
बारिश की वजह से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि बंद पड़ी सड़कों और बिजली की आपूर्ति को बहाल करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। जब तक मौसम साफ नहीं हो जाता, तब तक लोगों को असुरक्षित स्थानों में जाने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें