हड़सर से पैदल, भरमौर से हेली टैक्सी और होली से कलाह मार्ग से जारी रही यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर/चंबा। मणिमहेश यात्रा-2026 के दौरान बुधवार को भी श्रद्धालुओं का कैलाश दर्शन के लिए पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। हड़सर से शाम छह बजे तक करीब 2650 श्रद्धालु पैदल मणिमहेश धाम के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने निर्धारित पैदल मार्ग से पवित्र धाम की ओर प्रस्थान किया।
एसडीएम भरमौर अजय कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेली टैक्सी सेवा भी संचालित की जा रही है। बुधवार को भरमौर से गौरीकुंड के बीच हेली टैक्सी की 60 उड़ानें हुईं। इनमें करीब 320 श्रद्धालु भरमौर से गौरीकुंड और लगभग 300 श्रद्धालु गौरीकुंड से भरमौर पहुंचे।
वहीं, होली से कलाह होकर मणिमहेश जाने वाले पैदल मार्ग से भी शाम चार बजे तक 28 श्रद्धालु कैलाश दर्शन के लिए रवाना हुए। प्रशासन की ओर से विभिन्न मार्गों से यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं जारी रखी गई हैं। संवाद