फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में दस वर्षीय किशोर सहित 26 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में रविवार को 10 वर्षीय किशोर समेत 26 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने तय सुविधा के मुताबिक नए संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। इसके अलावा 13 मरीजों ने कोरोना को मात भी है।
विज्ञापन

जिले में एक्टिव केस अब 432 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैट के माध्यम से 82 सैंपलों की जांच की गई। इनमें 20 सैंपल पॉजिटिव निकले, जबकि आरटीपीसीआर में जांच के लिए भेजे 103 सैंपलों में छह की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। नए संक्रमितों में देहरा, सुराहड़ा, भगोता, पुनहेल, खदरोड़, थियुंडा, बासा, कुड्डी, पखरोटू, द्रब्बड़, सलूणी, मलकोता, भिवाड़ी, संघणी, हिमगिरी, सरोल, पंजानी सहित अन्य गांवों से हैं। गौरतलब है कि जिले में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिले में अब तक 16,845 पॉजीटिव आ चुके हैं। इनमें से 16,234 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके अलावा 177 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। रविवार को पॉजिटिविटी रेट 13.1 प्रतिशत रही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि जिले में रविवार को 26 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कहा कि विभाग की ओर से नियमित रूप से सैंपलिंग की जा रही है। साथ ही वैक्सीनेशन के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे कोरोना नियमों की अनुपालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें