फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत 253 सड़कें बंद, सैकड़ों गांवों में अंधेरा

Sun, 31 Aug 2025 05:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बार-बार बदलते मौसम में बढ़ीं दुश्वारिया, मणिमहेश यात्री और लोग पैदल आवाजाही को मजबूर
विज्ञापन


जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 296 ट्रांसफार्मर ठप

संवाद न्यूज एजेंसी

चंबा। जिले में बार-बार बदल रहे मौसम से लोगों की दिक्कतों और बढ़ गई हैं। जिले में भरमौर-पठानकोट हाईवे समेत 253 सड़कें बंद हैं। इस कारण लोगों को रिस्क लेकर कीचड़, दलदल, टूटी सड़कों को जैसे-तैसे पार कर आवाजाही करनी पड़ रही है। सड़कों पर जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने से यातायात पूरी तरह प्रभावित है। वहीं, जिले के पांचाें विधानसभा क्षेत्रों में 296 ट्रांसफार्मर बंद होने के चलते सैकड़ों घरों में अंधेरा छाया हुआ है।
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को दीये या मोमबत्ती जलाकर ही रातें गुजारनी पड़ रही हैं। बिजली न होने का सबसे बड़ा खामियाजा बीमार लोगों, स्कूली बच्चों, गृहणियों को उठाना पड़ रहा हैं। उन्हें जैसे-तैसे कर वक्त गुजारना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोगों में योगराज, प्रताप चंद, विजय कुमार, नरेश कुमार, संदीप कुमार, विजय कुमार ने बताया कि जिले में प्राकृतिक आपदा ने कहर बरपा कर रख दिया है। भारी बारिश के बाद हाईवे, सड़कें और बिजली ही नहीं, बल्कि पेयजल सप्लाई भी बाधित है। सड़के बंद होने से कई क्षेत्रों में लोग न तो सफर कर पा रहे हैं और न ही आवश्यक सुविधाओं का लाभ उठा पा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से लोक निर्माण, बिजली और जलशक्ति विभाग को राहत व बहाली कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि लगातार हो रही बरसात और मौसम की खराबी के चलते बहाली कार्यों में दिक्कतें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


इनसेट

जिले में सड़के हैं बंद

भरमौर-पठानकोट हाईवे चंबा की ओर से जांघी तक बहाल है। जबकि, जांघी से भरमौर तक भूस्खलन के कारण जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण बंद पड़ा हुआ है। बनीखेत-डलहौजी-खज्जियार वाया लक्कडमंडी, चंबा-होली और चंबा-पांगी वाया सचे जोत मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद पड़ा हैं। इसके अलावा चंबा-खज्जियार वाया गेट मार्ग, तुन्नूहट्टी-लाहडू-चुवाड़ी मार्ग, शाहपुर-सिहुंता-लाहडू मार्ग, चंबा-तीसा मार्ग चांजू नाला तक छोटे वाहनों के लिए बहाल है।

इनसेट

यहां इतने ट्रांसफार्मर हैं बंद

चंबा में 178, भरमौर 52, तीसा में 32, भटियात में 15, सलूणी में 13 और डलहौजी में 6 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें