फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अंतिम नवरात्र पर भलेई मंदिर में 2500 श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Wed, 17 Apr 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भलई माता मंदिर में अंतिम नवरात्रे के दिन दर्शन करने के लिए उमड़ी लोगो की भीड़।संवाद
विज्ञापन
अंतिम नवरात्र पर भलेई मंदिर में 2500 श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ऐतिहासिक भद्रकाली भलेई माता मंदिर में नवरात्र के अंतिम दिन सुबह से माता के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रामनवमी पर मंदिर में हवन पूजन किया गया।
विज्ञापन

उसके बाद श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हुई। अंतिम नवरात्र पर लगभग 2500 श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया। मंदिर परिसर में स्थानीय समेत दूर-दराज क्षेत्रों के लोग अपने बच्चों के मुंडन करवाने और मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचे। इसके अलावा पुलिस कर्मी भी जगह-जगह ड्यूटी पर तैनात दिखे। मंदिर में ज्यादा भीड़ न हो, इसके लिए पुलिस कर्मी बारी-बारी से श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए मंदिर के भीतर भेजते दिखे। अंतिम नवरात्र के दौरान स्थानीय बाजार में भी भक्तों की रौनक देखने को मिली। बाजार में श्रद्धालुओं की ओर से जमकर खरीदारी की गई। इससे व्यापारियों के कारोबार में बढ़ोतरी देखने को मिली। नवरात्र के हर दिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन रहा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि नवरात्र के अंतिम दिन भलेई मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या करीब ढाई रही। वहीं, ग्राम पंचायत ब्रंगाल के शक्ति माता मंदिर में भी हवन किया गया। इसके अलावा विभिन्न मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें