फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा मंडल में वन मित्र के 70 पदों के लिए 2,500 आवेदन

Wed, 27 Nov 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा एसडीएम कार्यालय में वन मित्र भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी के प्रमाण पत्र चेक करते डीए
विज्ञापन
चंबा। चंबा वन मंडल में वन मित्र के 70 पदों के लिए 2,500 युवाओं ने आवेदन किया है। इन युवाओं के साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बुधवार को वन मंडल चंबा में वन मित्र बनने के लिए आवेदन करने वाले युवाओं ने नागरिक उपमंडल अधिकारी चंबा के कार्यालय में साक्षात्कार दिया। जहां पर उनके शिक्षा सहित अन्य प्रमाण पत्रों की जांच की गई। जिला चंबा में वन मित्र के 205 पद भरे जाएंगे। इसके लिए हजारों युवाओं ने डिविजनों में आवेदन किया है।
विज्ञापन


हर वन मंडल अपने क्षेत्र में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार करवा रहा है। एसडीएम की अध्यक्षता में साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। बुधवार को चंबा एसडीएम कार्यालय में वन मंडल चंबा के तहत आने वाले अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। जबकि अन्य उपमंडलों में भी विभिन्न तारीखों में यह साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि चंबा मंडल में 70 पदों के लिए 2500 युवाओं ने आवेदन किया है। साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें