फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जुर्माने में ही बहा दिए चंबा शहर के विकास पर खर्च होने वाले 25 लाख

Thu, 23 Apr 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़े का सही निष्पादन नहीं करने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लगाया था जुर्माना
विज्ञापन

पिछले साल पीसीबी ने नगर परिषद को 12 और 13 लाख का लगाया था जुर्माना
जुर्माने की अदायगी करने में की जा रही थी आनाकानी, अब जाकर हुआ भुगतान

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के विकास पर व्यय होने वाले 25 लाख रुपये नगर परिषद की लापरवाही से जुर्माने में खर्च हो गए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर परिषद चंबा को दो बार कूड़े का सही निष्पादन नहीं करने को लेकर जुर्माना लगाया।
इसमें एक बार 12 लाख तो दूसरी बार 13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसकी भरपाई हाल ही में नगर परिषद ने की है। ऐसा नहीं है कि पीसीबी ने नगर परिषद को कूड़े का सही निष्पादन करने के लिए समय नहीं दिया है, बल्कि नौ बार नोटिस जारी किए कि शहर के आस पास फैल रही कचरे की गंदगी को नियंत्रित करें और कूड़े का निष्पादन वैज्ञानिक तरीके से करवाएं। नगर परिषद ने इस पर अमल करने के बजाय उन नोटिसों का जवाब देना तक जरूरी नहीं समझा। यही वजह रही कि चंबा से पीसीबी ने नप की इस कारगुजारी की रिपोर्ट बनाकर शिमला भेजी। जहां से नगर परिषद को दो बार जुर्माना लगा। इस जुर्माने को भरने के लिए भी आनाकानी की जा रही थी। ऐसे में कुछ दिन पहले जब पीसीबी के सदस्य सचिव ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी तो नप ने जुर्माने की राशि जमा करवा दी। हाउस टैक्स सहित अन्य करों से लेकर सरकार से जुटाई जिस धनराशि का उपयोग शहर के विकास में होना चाहिए था, उसे अपनी लापरवाही के कारण नप ने जुर्माने के रूप में गंवा दिया। इस कारगुजारी के बारे में अभी तक शहर वासियों को भी पता नहीं है। जो लोग भारी-भरकम हाउस टैक्स देने से पहले ही नाराज चल रहे थे, उन्हें जुर्माने का पता लगने पर गुस्सा ओर भी भड़क सकता है।
विज्ञापन


हॉट स्पॉट से कूड़ा न उठाने पर कार्रवाई
कूड़े के हॉट स्पॉट बन चुके स्थानों पर नगर परिषद को कूड़ा उठाने के निर्देश दिए गए लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई। इसके परिणाम स्वरूप पीसीबी की टीम ने औचक निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट बनाकर शिमला भेज दी, जहां से जुर्माना लगाया गया।

बंद हो चुका है कुरांह कूड़ा संयंत्र
कुरांह कूड़ा संयंत्र पूरी तरह से बंद हो चुका है। वहां कूड़े को निष्पादित करने वाली मशीनें भी जल चुकी हैं। ऐसे में शहर का कचरा कैसे निष्पादित किया जा रहा है। यह भी लोगों के लिए एक पहेली बनी हुई है।
विज्ञापन


नगर परिषद को जो दो जुर्माने लगाए थे उनकी भरपाई कुछ दिन पहले कर दी गई है। कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन करने के लिए नगर परिषद को निर्देश दिए गए हैं। - राहुल शर्मा, सहायक अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें