चंबा। राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएसएस) परीक्षा रविवार को पीएम श्री राजकीय बाल उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में आयोजित की गई।
इसमें जिलेभर के 228 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के लिए कुल 245 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था, जिनमें से 17 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए विद्यालय परिसर में आवश्यक प्रबंध किए गए थे। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत परीक्षा में बैठाया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
पाठशाला के कार्यकारी प्रधानाचार्य कुलदीप ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने में मदद मिलती है। साथ ही, यह योजना उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करती है। संवाद