जिले के जनजातीय और कठिन क्षेत्रों में भी देनी होंगी सेवाएं
निर्धारित अवधि में ज्वाइन न करने पर एक वर्ष के लिए रद्द मानी जाएगी पदोन्नति
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के 22 हेड टीचरों को सेंटर हेड टीचर के पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं। विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश और शिक्षा निदेशालय शिमला के पत्र के आधार पर इन शिक्षकों को लेवल-8 से लेवल-10 में नियमित आधार पर पदोन्नति दी गई है।
पदोन्नति के बाद कैलाशो देवी को सुराड़ा, चूहड़ मोहम्मद को डांड, याकूब मोहम्मद को कुंडीधार, देवी सिंह को झज्जाकोट्टी, रविंद्र कुमार को कोलका, रंजना देवी को डलहौजी, आरती को गैला, कमलेश कुमार को सिधोट, माला कल्याण को सुरगानी, पवन कुमार को अथेर और देवी चरण को महलियात में तैनाती दी गई है। इसी तरह मदन लाल को गैहरा, करम सिंह को किलाड़, उत्तम चंद को रजेरा, यशपाल को मोर्ठू, सुनील कुमार को हटली, रमेश कुमार को जडेरा, कल्पना गुरुंग को बाथरी, बाल कृष्ण को भजोत्रा, पिंगला देवी को बैरागढ़, गुलाब सिंह को सनवाल और परम देव को कंडला में नई तैनाती मिली है। विभागीय आदेशों के अनुसार पदोन्नत शिक्षकों को पांच दिन के भीतर नई तैनाती वाले विद्यालय में कार्यभार संभालना होगा। निर्धारित अवधि में ज्वाइन न करने पर पदोन्नति एक वर्ष के लिए स्वत: रद्द मानी जाएगी। विभागीय जांच या सतर्कता संबंधी मामला लंबित होने पर संबंधित शिक्षक को रिलीव नहीं किया जाएगा। साथ ही पदोन्नत शिक्षकों को जिले के किसी भी क्षेत्र जनजातीय और कठिन क्षेत्र भी शामिल हैं, इनमें सेवाएं देनी होंगी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा मनोहर लाल ने बताया कि 22 हेड टीचरों को सेंटर हेड टीचरों के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस बारे विभागीय आदेश जारी कर दिए गए हैं।