फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 फ्रंट लाइन वर्करों को श्री सत्य साई सेवा समिति ने किया सम्मानित

विज्ञापन
सत्य साईं सेवा समिति के आयोजित कार्यक्रम में फ्रंट वॉरियर वर्कर को कपड़े देतीं नप अध्यक्ष नीलम न? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। श्री सत्य साईं सेवा समिति चंबा ने नारायण सेवा के तहत आराधना दिवस पर 22 फ्रंट लाइन वर्कर (सफाई कर्मचारियों) को गर्म वस्त्र वितरित किए। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, नगर परिषद उपाध्यक्ष सीमा कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहीं। आज के कार्यक्रम में 22 लोगों को गर्म वस्त्र और मिठाइयां वितरित की गई।
विज्ञापन

साईं सेवा संगठन चंबा के जिलाध्यक्ष पीके गुप्ता ने बताया कि साईं बाबा की पुण्यतिथि 24 अप्रैल को आराधना दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस तिथि तक 96 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह 19 जनवरी से 23 अप्रैल 2021 तक चलेंगे।
यह कार्यक्रम दो चरणों में किए जा रहे हैं और प्रत्येक जिला संगठन को नौ कार्यक्रम आयोजित करने होंगे। पहले चरण में चंबा जिले में 24 जनवरी से 28 जनवरी तक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में आरती शर्मा प्रदेश सेवा दल की समन्वयक, नरेश पुरी, राजेंद्र शर्मा और योगराज गुप्ता समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें