फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज परिसर के सौ मीटर दायरे में छात्र संगठनों के प्रदर्शन पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा कॉलेज परिसर के सौ मीटर के दायरे में छात्र संगठन कोई भी प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी छात्र संगठनों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अगर इन आदेशों की कोई छात्र संगठन अवहेलना करता है तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वीरवार को कॉलेज प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के बाद छात्र संगठनों में हड़कंप मच गया है। कॉलेज प्रशासन की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद कॉलेज में कानून व्यवस्था बनाए रखना है। जिससे छात्र संगठनों के प्रदर्शनों से पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित न हो। साथ ही किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। वहीं, दूसरी तरफ छात्र नेताओं को अपने बैज कॉलेज परिसर में नहीं पहनने होंगे। इस बारे में भी कॉलेज प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से चंबा कॉलेज में एबीवीपी और एसएफआई के बीच गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। छात्र संगठनों के प्रदर्शन से कॉलेज में पढ़ाई का माहौल नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन


वीरवार को भी कॉलेज में हंगामा हुआ। इस कारण कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोनों संगठनों के बीच हाथापाई भी हुई। यहां तक कि पुलिस और कॉलेज प्रशासन को मौके पर पहुंचकर माहौल शांत करवाना पड़ा। इसी बीच कॉलेज प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए छात्र संगठनों को हिदायत दी है कि वह धरना प्रदर्शन कॉलेज परिसर से सौ मीटर दूरी पर करेंगे। साथ ही कैंपस मेें बैज और बैनर पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा ने बताया कि इस संदर्भ में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कहा कि पढ़ाई का माहौल खराब न हो इसलिए कॉलेज छात्र संगठन अपने प्रदर्शन परिसर से 100 मीटर की दूरी पर करेंगे। साथ ही कैंपस में बैनर और बैज पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्देशों की अवहेलना पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें