फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी की दुकानों से रेट लिस्ट गायब, वसूल रहे मनमाने दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के सब्जी विक्रेता बिना रेट लिस्ट के फल और सब्जियां बेच रहे हैं। रेट लिस्ट नहीं होने के कारण लोगों को मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। इस वजह से लोगों को चूना लग रहा है। लोगों का कहना है कि सब्जी विक्रेता मनमाने दाम सब्जियों के वसूल रहे है।
विज्ञापन


ऐसे में उन्हें चपत लग रही है। हैरानी की बात तो यह है कि सब्जी विक्रेता प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। इसके बावजूद इन पर कोई कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। जबकि अधिकतर सब्जी विक्रेता बिना रेस्ट के ही दुकानदारी कर रहे है। लोगों का कहना है कि इस बारे वह संबंधित विभाग से आग्रह कर चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इस बात को लेकर उपभोक्ताओं में काफी रोष है। गौरतलब है कि बिना रेट लिस्ट के दुकानदारी करने वाले सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ करीब एक माह से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में सब्जी विक्रेताओं के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन


बिना रेट लिस्ट के लिए सब्जी बेचकर लोगों को चूना लगा रहे हैं। रमेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, विमला देवी, राजेश कुमार, देवी चंद, उपमा देवी, पुष्पा देवी, प्रतिमा देवी, परमेश कुमार, रणवीर सिंह, उमेश कुमार और भुवनेश कुमार का कहना है कि शहर में विभाग का कार्यालय है। बावजूद इसके सब्जी विक्रेता रेट लिस्ट नहीं लगा रहे है।

इस कारण उन्हें मनमाने दामों का शिकार होना पड़ रहा है। लोगों ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से मांग की कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सब्जी विक्रेताओं को रेट लिस्ट लगाने के आदेश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें