फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्धरी गांव पर भूस्खलन खतरा, सात परिवारों से खाली करवाए घर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा (चंबा)। ग्राम पंचायत चीह के पद्धरी गांव पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने गांवों में रहने वाले सात परिवारों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। इन सभी परिवारों को सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है। परिवारों को रहने के लिए फिलहाल प्रशासन की ओर से टेंट और राशन मुहैया करवाया गया है। प्रशासन इन परिवारों को जल्द ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नए घर बनाकर देगा। जिससे प्रभावित परिवार आशियाना दोबारा से तैयार कर सकें। गांव के भूस्खलन की जद में आने से लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। किसी भी समय गांव भूस्खलन की चपेट में आ सकते हैं। एसडीएम तीसा ने पटवारी को गांवों का मुआयना करने के लिए भेजा है। साथ ही इसकी पूरी रिपोर्ट बनाने को कहा है। शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण पद्धरी गांव के ऊपरी और निचले भाग में भूस्खलन शुरू हो गया। गांव की जमीन धीरे-धीरे धंसना शुरू हो गई। ग्रामीणों ने पूरी रात डर के साय में बिताई। सुबह होते ही ग्रामीण एसडीएम तीसा के पास पहुंचे। यहां उन्होंने गांव की स्थिति के बारे में एसडीएम को अवगत करवाया। एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांवों में रहने वाले सात परिवारों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा। उनके लिए टेंट और राशन की व्यवस्था की गई है। अब यह परिवार जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक टेंट में ही रहेंगे। वहीं प्रशासन प्रभावित परिवारों की मदद करने का प्रयास कर रहा है।

इन परिवारों को खाली करने पड़े घर
गांवों में रहने वाले प्यार दीन, सिंगू राम, बशीर मोहम्मद, नसीदुल्लाह, रोशनदीन, शेर मोहम्मद और अमीना को घर छोड़ने पड़े हैं। यह सभी लोग परिवार टेंट में रहेंगे। उनके घर कभी भी भूस्खलन की जद में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारों को सुरक्षित स्थान पर ठहराया : एसडीएम
एसडीएम तीसा हेमचंद वर्मा ने बताया कि उपरोक्त गांवों को खाली करवाया गया है। परिवारों को सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है। उनके रहने के लिए टेंट और खाने के लिए राशन की व्यवस्था कर दी है। अन्य सुविधाओं को लेकर प्रशासन प्रयासरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें