फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन की वजह से वाहन में करवानी पड़ी डिलीवरी, तबीयत बिगड़ने पर महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिले में बारिश और बर्फबारी लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रही है। इसी तरह के मामले में भलेई परिक्षेत्र की गर्भवती महिला चंबा तीसा मार्ग पर हुए भूस्खलन की वजह से चंबा अस्पताल नहीं पहुंच पाई। इस वजह से महिला की वाहन में ही डिलीवरी करवानी पड़ी। मगर इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई है। हालांकि बाद में मार्ग बहाल करने के बाद महिला के शव को चंबा अस्पताल लाया गया। यहां पर पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

घटना शनिवार तड़के करीब चार बजे की है भलेई परिक्षेत्र की सरिता देवी पत्नी रवि कुमार को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसको देखते हुए परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। काफी देर तक फोन ही नहीं लगा। जब उनका फोन मिला, तो परिजनों को बताया गया कि जिले में भारी बारिश के बाद सड़कें अवरुद्ध हैं। इस वजह से उन्हें एंबुलेंस नहीं मिल सकती। मजबूर परिजन गर्भवती को निजी वाहन के जरिये चंबा मेडिकल कॉलेज को लेकर चल पड़े। मगर चंबा से करीब 21 किमी दूर पुखरी के पास भूस्खलन की वजह से मार्ग बाधित था। इस वजह से मजबूरी में परिजनों को गाड़ी में ही प्रसव करवाना पड़ा। महिला ने गाड़ी में बच्चे को जन्म दिया। दोनों पूरी तरह से सुरक्षित थे। प्रसव के बाद महिला और उसके परिजन वहां से घर को लौट गए। इसी दौरान घर में महिला के पेट में दर्द शुरू हो गई। उसकी पीड़ा को देेखते हुए परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। इससे पहले कि महिला अस्पताल पहुंचती, उसकी मौत हो गई। महिला के शव को चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मायके और ससुराल पक्ष वालों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें