अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शनिवार को चंबा का मुस्लिम समुदाय सड़क पर उतर आया। समुदाय के लोगों ने बाजार में आक्रोश रैली निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही पाकिस्तान का पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया। समुदाय के लोगों का कहना है कि पाकिस्तान सेना के जवानों पर कायरों की तरह हमले कर रहा है। जो भारत की जनता अब सहन नहीं करेगी। केंद्र सरकार को पाकिस्तान को इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। जिससे पाकिस्तान भविष्य में इस तरह की कोई भी आतंकी गतिविधि को अंजाम नहीं दे सके। उन्होंने सरकार से मांग की कि शहीद जवानों पर हमला करने वाले आतंकियों के ठिकानों में घुसकर उन्हें इसकी सजा दी जाए। जिससे शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि मिल सके। इस दौरान हसनदीन, साजिद खान, दिलदार अली शाह और अब्दुल गनी समेत अन्य मुस्लिम भाइयों ने पुलवामा आतंकी की घटना पर रोष प्रकट किया है।