तेलका (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका की मोनिका राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगी। 14 नवंबर को हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तेलका स्कूल के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
स्कूल की तीन छात्राओं और एक छात्र ने जिले की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेते हुए एथलेटिक्स में तीन मेडल दिलाए। इसको देखते हुए खिलाड़ियों के सम्मान के लिए वीरवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बेहतरीन खेल के दम पर मोनिका देवी कक्षा नौवीं अगले वर्ष जनवरी में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतियोगिता में मोनिका ने सिल्वर मेडल, चंपा ने गोल्ड मेडल जीता। कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रेमराज चौहान ने सभी बच्चों को बधाई दी है। इस मौके पर महिंद्र कुमार, पवन देवल, प्रेमराज चौहान, कमलेश कुमार, वीर सिंह और अनीता समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।