फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी ददवां का एडीएम पीपी सिंह ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। कस्तूरबा गांधी हॉस्टल ददवां का एडीएम पृथी पाल सिंह ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जो भी कमियां सामने आई, उसे दूर करने के लिए वार्डन को निर्देश दिए। साथ ही कमियाें की लिस्ट बनाकर उपमंडल कार्यालय को भेजने के आदेश दिए। हॉस्टल में पढ़ने वाली कुछेक छात्राओं ने एडीएम कार्यालय को लिखित शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि हॉस्टल में उन्हें ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। साथ ही खाना भी ठीक नहीं दिया जा रहा है। छात्राओं की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए शुक्रवार शाम को कस्तूरबा गांधी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं को मिलने वाली तमाम सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

छात्राओं के सोने से लेकर खाने संबंधी सभी सुविधाएं जांची गई। निरीक्षण के बाद वार्डन को निर्देश दिए कि हॉस्टल के कमरों में जहां लड़कियां ठहरती हैं। वहां पर शाम के समय हीटर का प्रबंध किया जाए ताकि छात्राओं को ठंड में ना ठिठुरना पड़े। इसके अलावा महीने में कम से कम तीन बार महिला डॉक्टर से छात्राओं का चेकअप करवाया जाए। वार्डन व स्टाफ ने भी एडीएम को अपनी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। जिसके उपर एडीएम ने उन्हें समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। कस्तूरबा गांधी हॉस्टल में छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा की छात्राएं इस हॉस्टल में ठहरती हैं। हॉस्टल में ठहरने वाली छात्राओं को हरेक संभव सुविधा प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें