फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस अप्रैल से पहले टंकियां करवाएं साफ नहीं तो कटेगा कनेक्शन

विज्ञापन
water - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। घरों में पीने के पानी की टंकी में गंदगी पाए जाने पर अब पेयजल कनेक्शन काट दिया जाएगा। यह आदेश शनिवार को चंबा आए आईपीएच मंत्री महिंद्र सिंह ने सुनाया। उन्होंने जिला प्रशासन और आईपीएच विभाग को निर्देश दिए कि वह जिले में लोगों के घरों में रखी पेयजल स्टोरेज टंकी का निरीक्षण करें।

अगर टंकी में किसी प्रकार की गंदगी पाई गई तो उस परिवार का पेयजल कनेक्शन काट दिया जाए। हालांकि लोगों को पानी की टंकियां साफ करने के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया जाएगा। इसके बाद प्रशासन और आईपीएच विभाग की टीम टंकियों की जांच करेगी।
विज्ञापन



आईपीएच मंत्री महिंद्र सिंह ने कहा कि आईपीएच विभाग लोगों को साफ पानी मुहैया करवा रहा है। इसके बावजूद भी लोग पानी पीने से बीमार हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण लोगों के घरों में रखी पानी की टंकी की सही तरीके से सफाई न करना है। लोग अपने घरों में पानी स्टोरेज के लिए बड़ी-बड़ी टंकी तो लगा लेते हैं। मगर उसकी निरंतर साफ-सफाई नहीं करते।

इसकी वजह से टंकी में गंदगी इकट्ठा होती रहती है। इसकी वजह से कई बार पानी प्रदूषित हो जाता है। ऐसे पानी को पीने से लोग बीमार हो जाते हैं। लोगों के बीमार होने की जिम्मेवारी आईपीएच विभाग पर थोप दी जाती है।
विज्ञापन


कई स्थानों में विभाग की लापरवाही भी रहती है। इसको लेकर विभागीय अधिकारी भी सतर्क रहेंगे। आईपीएच मंत्री के फरमान जारी होने के बाद जल्द ही प्रशासन और आईपीएच विभाग टंकियों के निरीक्षण को लेकर कमेटियों का गठन कर सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें