फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी इलेवन ने एसई इलेवन डलहौजी को हराया

विज्ञापन
cricket competition - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
ऐतिहासिक चौगान मैदान में रविवार को डीसी इलेवन और एसई डलहौजी इलेवन के बीच मैच खेला गया। डीसी इलेवन ने एसई डलहौजी इलेवन को 15 रन से शिकस्त दी। टॉस डीसी इलेवन की टीम ने जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी इलेवन ने निर्धारित बीस ओवरों में 141 रन बनाए।

इसमें ओम प्रकाश ने शानदार अर्द्धशतक लगाते हुए 68 रन बनाए। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने भी अपनी पारी की शुरूआत चौके से की। सुदेश मोख्टा ने बीस रनों का योगदान दिया। एसई डलहौजी इलेवन की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए जीत सिंह ठाकुर, अनिल और राकेश ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसई डलहौजी इलेवन की टीम 126 रन ही बना सकी। इसमें सर्वाधिक प्रमोद ने 38 और बीएस ने 26 रन बनाए। डीसी इलेवन की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए ओमप्रकाश ने तीन, एसडीएम चंबा राहुल ने दो और उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने एक विकेट चटकाया। डीसी इलेवन की टीम ने यह मैच 15 रनों से जीता। मैच को देखने के लिए काफी लोग चौगान में मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें