फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से कुकडोढ़ और जुनास को उत्पन्न हुआ खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा(चंबा)। तरेला-मंगली मार्ग पर पहाड़ी से होने वाले भूस्खलन से ग्राम पंचायत जुनास के गांव कुकडोढ़ और जुनास को खतरा उत्पन्न हो गया है। मूसलाधार बारिश होने से ही इस प्रकार की नौबत पेश आई है। पहाड़ी से हो रहे निरंतर भूस्खलन से ग्रामीणों के घरों में दरारें आई हैं। इसके अलावा किसानों की मक्की की फसल भी तबाह हुई है व चरागाह भी नष्ट हुए हैं। ऐसे में अब दो गांवों की चार हजार की आबादी डर के साये में ही रातें काटने को मजबूर है। पंचायत प्रधान ने जिलाधीश चंबा और एसडीएम तीसा को ज्ञापन भेज कर भूस्खलन की जगह पर क्रेट वर्क करवाए जाने की गुजारिश की है। वहीं, सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार ने संबंधित एरिया पटवारी और कानूनगो को प्रभावित गांवों में हुए नुकसान का आकलन तैयार करने के लिए रवाना कर दिया है।
मंगलवार को ग्रामीणों ने गांवों के नीचे होने वाले भूस्खलन से घरों में आ रही दरारों की जानकारी पंचायत प्रधान को दी। पंचायत प्रधान ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। जिसके बाद उन्होंने इस बारे नायब तहसीलदार को सूचना दी। वहीं, सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार ने संबंधित पटवारी और कानूनगो को प्रभावित गांवों में हो रहे नुकसान का आकलन लगाने के लिए रवाना कर दिया है। पंचायत प्रधान जुनास राकेेश कुमार ने बताया कि कुकडोढ़ और जुनास गांव के ठीक नीचे भूस्खलन होने से गांवों को खतरा उत्पन्न हो गया है। इस बारे नायब तहसीलदार को सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के आधार पर होगी आगामी कार्रवाई : नायब तहसीलदार
नायब तहसीलदार सुधीर कुमार ने बताया कि भूस्खलन से जुनास पंचायत के दो गांवों को खतरा होने की इतलाह उन्हें मिली थी। जिसके बाद संबंधित एरिया पटवारी और कानूनगो को मौके पर रवाना कर दिया गया है। पटवारी और कानूनगो की रिपोर्ट के आधार पर आगामी पग बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें