चंबा में शारीरिक शिक्षक के साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थी के प्रमाण पत्राें की जांच करती टीम।स
चंबा। जिले में शारीरिक शिक्षा अध्यापक (पीईटी) के पद बैच आधार पर भरने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में शुरू हुई। काउंसलिंग दो दिन तक चलेगी।
पहले दिन 215 अभ्यर्थी पहुंचे। रोजगार कार्यालय चंबा, भरमौर और तीसा से संबंधित अभ्यर्थियों ने भाग लिया। प्रदेश के विभिन्न जिलों में शारीरिक शिक्षा अध्यापक के 355 पद बैच आधार पर भरे जा रहे हैं। निर्धारित मापदंडों को पूरा करने वाला अभ्यर्थी ही बारह जिलों में भर्ती के लिए पात्र हैं। विभाग ने इन्हें कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। वीरवार को रोजगार उप कार्यालय चुवाड़ी, डलहौजी, पांगी व सुंडला के अभ्यर्थी काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि पहले दिन 215 अभ्यर्थी अपीयर हुए। संवाद