चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों में अनुबंध आधार पर सेवाएं दे रहे 21 सीएंडवी अध्यापकों को नियमितीकरण का तोहफा मिला है। इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने आदेश जारी कर दिए हैं। विभागीय निर्देशों के अनुसार तीस सितंबर 2020 को तीन साल का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने के बाद अध्यापकों को नियमित किया गया है। नियमित अध्यापकों को विभिन्न प्रमाण पत्र जमा करवाने होंगे।
जानकारी के अनुसार सीनियर सेकेंडरी स्कूल साच में तैनात मोनिका, सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककीरा में तैनात प्रिंयका कपिल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल जडेरा में तैनात निशा देवी, हाई स्कूल कुड़थाधार की प्रतिभा, सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगढ़ार की भावना शर्मा, हाई स्कूल बलेरा के राकेश कुमार, हाई स्कूल जटकरी की मंजू बाला, सीनियर सेकेंडरी स्कूल घटासनी की पूनम लता, कन्या हाई स्कूल सिहुंता की कुसुम लता, सीनियर सेकेंडरी स्कूल भांदल के मोहिंद्र कुमार राठौर, सीनियर सेकेंडरी स्कूल डियूर के विनीत कुमार, मिडल स्कूल भलोगी के पवन कुमार, मिडल स्कूल गढेतरा की नीता देवी को नियमित किया गया है।
मंगलेरा केजीवन सिंह, जतराहन के हविंद्र सिंह, साहो के बिट्टू राम, मिडल स्कूल थल्ला के प्रवीण कुमार, ख्वाह के तेज सिंह, द्रम्मण के रवि कुमार, बगढ़ार के सुनील कुमार और उचका स्कूल के राजकुमार नियमित किया गया है। जिला उपशिक्षा अधिकारी चंबा हितेंद्र कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 21 सीएंडवी अध्यापकों को नियमित किया गया है।