चुवाड़ी (चंबा)। प्रियदर्शनी बीएड कॉलेज चुवाड़ी में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। लड़कियों की क्रॉस कंट्री रेस में सुनीता ने पहला, नेहा ने दूसरा और रचना ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि लड़कों की क्रास कंट्री रेस में योगराज पहले, रवि दूसरे और बिट्टू तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की शॉट पुट प्रतियोगिता में मीना, रितु धीमान व प्रियंका तथा लड़कों के वर्ग में प्रवीण, सन्नी और अंकुश क्रमश: पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
लड़कियों की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में प्रियंका ने पहला, रितु ने दूसरा व दीक्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के वर्ग की जैवेलीन थ्रो में रचना प्रथम व पीर पंजाल हाउस द्वितीय व पूनम तृतीय स्थान पर रहीं। लड़कों के वर्ग की जैवेलीन थ्रो प्रतियोगिता में सन्नी ने पहला, योगेश ने दूसरा व अंकुश ने तीसरा स्थान झटका। लड़कों की लंबीकूद में अक्षय प्रथम, योगराज द्वितीय और धौलाधार हाउस तृतीय स्थान पर रहे।
लड़कियों की लंबीकूद में आंचल, शिल्पा व नम्रता क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। लड़कों की ऊंची कूद में बिट्टू पहले और अक्षय दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की ऊंचीकूद में हिम्मी देवी प्रथम व निशा द्वितीय स्थान हासिल किया। लड़कियों की क्रिकेट प्रतियोगिता में चौथे सेमेस्टर की टीम विजेता बनीं। इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्य पूनम लता और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।