फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के नए ब्लॉक में जल्द शिफ्ट होगा सर्जिकल वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा के नए ब्लॉक में अस्पताल प्रबंधन की ओर से सर्जिकल वार्ड को शिफ्ट किया जा रहा है। नए ब्लॉक के वार्ड में 30 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। जल्द ही वहां पर मरीजों को शिफ्ट किया जाएगा। नया वार्ड शुरू होते हुए एक बेड पर दो-दो मरीजों की समस्या का समाधान हो जाएगा। नए ब्लॉक में जनरल वार्ड के कुछ मरीज पहले भी शिफ्ट किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पुराने भवन में बने वार्डों में बेड की संख्या के अनुसार मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है। ऐसे में नए भवन में वार्ड शिफ्ट होने से वार्ड स्टाफ व मरीजों को काफी हद तक राहत मिली है। नए ब्लॉक में वार्ड को शिफ्ट करने से पहले चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विनोद शर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम ने नए ब्लॉक का दौरा किया। जिसके बाद यहां मरीजों को शिफ्ट करने की योजना बनाई गई। वार्ड के शिफ्ट करने को लेकर अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। साथ ही नए वार्ड में मरीजों की सुविधा अनुसार सभी व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं ताकि वार्ड में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी पेश न आए।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के नए ब्लॉक में सर्जिकल वार्ड के लिए 30 बिस्तर की व्यवस्था कर दी गई है। जल्द ही पुराने भवन से सर्जिकल वार्ड को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें