फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन बीट कियाणी के सकलोगा जंगल में मिला मृत तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
कियाणी वन बीट के सकलोगा जंगल में मिला मृत तेंदुआ
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
चंबा पॉलीक्लीनिक में हुआ तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। वन बीट कियाणी की ग्राम पंचायत टिकरी के गांव सकलोगा के समीप लगते जंगल में एक तेंदुए का शव मिला है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम जंगल में पहुंची और तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए पॉलीक्लीनिक चंबा लाया गया। जहां तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया गया। बताया जा रहा है कि तेंदुए के शरीर पर किसी प्रकार का निशान नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कियाणी बीट के सकलोग जंगल में कुछ लोगों ने एक मृत तेंदुआ देखा। इसकी सूचना स्थानीय पंचायत के उप प्रधान को ग्रामीणों ने दी। ग्रामीणों की सूचना के बाद उप प्रधान वन विभाग को सूचित किया गया और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां मृत तेंदुए को कब्जे में लिया गया। तेंदुए के शरीर पर किसी प्रकार के निशान नहीं पाए गए हैं। तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित पॉलीक्लीनिक चंबा लाया गया। जहां पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम किया। वनरक्षक निशा ने बताया कि इस बारे में उप प्रधान ने सूचना दी थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद चंबा पॉलीक्लीनिक में तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। उन्होंने कहा कि तेंदुए के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें