फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल पूरे करने वाले दैनिक वेतन भोगी बने चतुर्थ श्रेणी, नियमित

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ दैनिक वेतन भोगियों को नियमितकरण का तोहफा
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने जारी की अधिसूचना, 15 दिनों में देनी होगी ज्वाइनिंग
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। तीस सितंबर 2018 को 14 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले शिक्षा विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगियों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नियमित किया गया है। इस संदर्भ में उच्च शिक्षा विभाग चंबा की ओर से अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बने दैनिक वेतन भोगियों को 15 दिनों के भीतर दिए गए संस्थानों में ज्वाइनिंग देनी होगी। साथ ही इसकी सूचना विभाग के कार्यालय में देनी होगी। वहीं सरकार की अधिसूचना से कर्मचारी गदगद हैं। जानकारी के अनुसार निखान स्कूल में कार्यरत सुनीता देवी को सीनियर सेकेंडरी स्कूल संघणी, सियुला में तैनात अनीता देवी को सीनियर सेकेंडरी स्कूल नड्डल, दड़ोगा में तैनात कुंता देवी को राजकीय महाविद्यालय तेलका, बाड़ी में तैनात गिलमो देवी को मिडल स्कूल बाड़ी, डियूर में तैनात रमेश चंद को मिडल स्कूल मउआ, टिकरी बनोग में तैनात हल्ली को मिडल स्कूल बग्गी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुम्हारका में तैनात लीला देवी को कुम्हारका में ही सेवाएं देनी होंगी। जबकि नर्सरी चंबा में तैनात हिमा देवी को मिडल स्कूल ककियां में ज्वाइन करना होगा। प्रदेश सरकार शिक्षा विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगियों को 14 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद नियमित करती है। इसके तहत यह आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन

इनसेट
उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पॉल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विभाग में कार्यरत आठ दैनिक वेतन भोगियों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बनाकर नियमित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बारे में सूची जारी कर दी गई है। 15 दिनों के भीतर उन्हें ज्वाइन करना होगा। इसके साथ ही सूचना विभाग के कार्यालय को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें