फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में सुरक्षित नहीं बेटियां

विज्ञापन
demo pic - फोटो : self
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले के कई सरकारी स्कूलों में बेटिया सुरक्षित नहीं है। इसका अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि आए दिन स्कूलों में शिक्षकों और स्टाफ का छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में शिक्षक ने दो स्कूलों की 21 से अधिक छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की बात सामने आई है। यह शिक्षक इससे पहले भी एक स्कूल में इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है। इसके अलावा तीसा और होली में भी छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले सामने आ चुके हैं। हैरानी इस बात की है कि स्थानीय प्रशासन और स्कूल प्रबंधन मामलों में कड़ी कार्रवाई करने की जगह मामलों को ठंडे बस्ते में डालने का काम कर रहा है। ऐसे में इस तरह के मामले के आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई समय रहते नहीं हो पाती है। वहीं जिले में इतना बड़ा मामला सामने आने के बावजूद उपायुक्त इसको लेकर अनभिज्ञता जता रहे हैं।

काउंसलिंग के दौरान सहमी हुई थी छात्राएं
हाल ही में शिक्षक के छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में जब चाइल्ड लाइन और पुलिस की टीम काउंसलिंग के दौरान छात्राएं बुरी तरह से सहमी हुई थी। वह किसी से भी बात करने से कतरा रही थी। बच्चों को किस तरह से डराया धमकाया गया है इसका पता इससे ही चलता है कि उन्होंने इस बारे में शिक्षकों को तो छोड़िये अभिभावकों को भी नहीं बताया। हाल ही में विद्यालय में मामले की काउंसिलिंग के लिए पहुंची चाइल्ड लाइन टीम ने जब छात्राओं से पूछा गया कि अध्यापक का व्यवहार उनके साथ कैसा है, तो इस पर डरी-सहमी छात्राओं ने अध्यापक के अच्छे होने की बात ही कही। इस पर काउंसिलिंग में शामिल टीम ने अध्यापक के अच्छे होने और वापिस विद्यालय में सेवाएं देने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर छात्राएं बुरी तरह से डर गई। इसके बाद एक छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए चाइल्ड लाइन चंबा की टीम के समक्ष उसके साथ घटित घटना के बारे में बताया। एक छात्रा की हिम्मत के बल पर अन्य छात्राएं भी आगे आईं और अध्यापक के उनके साथ छेड़खानी करने के बारे बाकायदा लिखित में शिकायत की। इसके बाद यह मामला सामने आया है। जिले में पिछले कुछ समय में ही अलग-अलग क्षेत्रों में छह से सात मामले सामने आ चुके हैं। हैरानी इस बात की है कि मुख्यालय से निर्देशों के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में विभाग और प्रशासन लापरवाही बरत रहा है। इससे ऐसे शिक्षकों के हौसले ही बुलंद हो रहे हैं। चाइल्ड लाइन चंबा के समन्वयक कपिल शर्मा ने बताया कि स्कूलों में तैनात शिक्षकों को अपनी सोच बदलनी चाहिए। जिससे गुरू-शिष्य का पवित्र रिश्ता तार-तार न हो।

उपायुक्त ने कहा, मामले की नहीं जानकारी
उपायुक्त चंबा हरीकेश मीणा ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं हैं। मामले की तफ्तीश कर ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें