फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांजू क्षेत्र की तीन पंचायतों में 14 घंटे गुल रही बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चांजू (चंबा)। चांजू क्षेत्र की तीन पंचायतें 14 घंटे तक अंधेरे में डूबी रहीं। इस वजह से ग्राम पंचायत चांजू, देहरा और चरड़ा में रहने वाले हजारों लोगों को रविवार की रात अंधेरे में ही काटनी पड़ी। लोगों ने बताया कि शाम को सात बजे अचानक बिजली गुल हो गई। मगर यह सोमवार सुबह दस बजे बहाल हो पाई। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि चांजू क्षेत्र में सर्दियों के दौरान अकसर बिजली की समस्या बनी रहती है। मगर अभी तक पंचायतों में बर्फबारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


ऐसे में बिजली गुल रहना ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रहा है। बिजली गुल होने से स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। छात्र रात को ही पढ़ाई करते हैं। उनका दिन का समय स्कूल और कॉलेज में आने जाने में ही बीत जाता है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो छात्रों की समस्याएं और बढ़ जाएंगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली बोर्ड से मांग की कि उपरोक्त पंचायतों में बिजली की समस्या का स्थायी हल खोजा जाए। बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि बिजली लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली सप्लाई बंद हुई। इसे ठीक करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें