फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल होमगार्ड जवान ने टांडा में तोड़ा दम

विज्ञापन
death - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चार दिन पहले बारगाह में पांव फिसलने से गंभीर रूप से घायल हुए होमगार्ड जवान की शुक्रवार को टांडा में इलाज के दौरान मौत हो गई। टांडा से शव शनिवार को चंबा लाया गया। मेडिकल कॉलेज चंबा में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक की पहचान संदीप कुमार निवासी रामपुर (शिमला) के रूप में हुई है। वह मणिमहेश में ड्यूटी के बाद चंबा पहुंचा था। जब वह पुलिस लाइन चंबा से शिमला की ओर निकल रहा था, तो उसी दौरान पांव फिसलने से वह डंगे से नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन


इससे उसे गंभीर चोटें आई थी। उपचार के लिए उसे चंबा मेडिकल कॉलेज में लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां दो दिनों तक उसका उपचार चलता रहा। मगर हादसे में आए गहरे जख्मों की वजह से शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने टांडा से शव चंबा पहुंचाया। पोस्टमार्टम के दौरान होमगार्ड वाहिनी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि टांडा में इलाज के दौरान घायल होमगार्ड की मौत हो गई है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें