फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलाड़ से चंबा जा रही बस साचपास में फंसी

विज्ञापन
Landslide - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। किलाड़ से चंबा जा रही एचआरटीसी की बस साचपास में करीब आधे घंटे तक फंसी रही। इसकी वजह यह रही कि साचपास में पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगे। इससे मार्ग बाधित हो गया। इसको देखते हुए बस में सवार दो दर्जन से अधिक सवारियों को नीचे उतर कर पत्थरों को सड़क से हटाना पड़ा। इसके बाद बस चंबा के लिए निकल पाई।

पत्थरों को सड़क से हटाने के लिए सवारियों को आधे घंटे का समय लगा। साचपास में लोनिवि के कर्मचारी न होने से अकसर यह परेशानी रहती है। साचपास में कभी भी मौसम खराब हो जाता है। इसलिए वहां पर नियमित तौर पर विभागीय मजदूरों की ड्यूटी भी नहीं लगाई जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री वीर सिंह राणा, कमलेश कुमार, सुरेंद्र, टेक चंद, होम देई, सुरेश, अमर चंद और रवि कुमार ने बताया कि चंबा से किलाड़ और किलाड़ से चंबा जाते समय अकसर साचपास में इस प्रकार की घटनाएं देखने को मिलती हैं। पहाड़ी से पत्थर गिरकर सड़क पर पहुंच जाते हैं। इन्हें बस परिचालक और सवारियों को हटाना पड़ता है। इसके लिए सरकार और प्रशासन को उचित हल खोजना चाहिए। ताकि बस में सफर करने वाली सवारियों को इस प्रकार की परेशानी पेश न आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें