फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीज्जियार झील के 500 मीटर के दायरे में नालियों में लगे ब्रश वुड

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार झील के 500 मीटर के दायरे में नालियों में लगे ब्रश वुड
विज्ञापन

ब्रश वुड होने से झील में नहीं पहुंचेगा कूड़ा कर्कट, साफ रहेगा पानी
झील के अस्तित्व को बचाने के लिए विभाग कर रहा प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार झील को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए वन्य प्राणी विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके तहत खज्जियार झील के 500 मीटर के दायरे में बनी नालियों में ब्रश वुड लगाए जा रहे हैं। इससे नालियों के माध्यम से गंदगी झील में नहीं पहुंचेगी। पानी के साथ आने वाले कूड़े कर्कट को ब्रश वुड रोक देगा। बारिश के दौरान जंगल के रास्ते गले सड़े पेडों के पत्ते, टहनियां और अन्य कूड़ा-कर्कट नालियों के जरिये झील में पहुंचता था। इसकी वजह से झील में गाद और मलबा भर रहा था। इससे झील का दायरा भी सिकुड़ रहा था। झील के अस्तित्व को बचाने के लिए वन्य प्राणी विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है। हालांकि विभाग की ओर से झील से गाद हटाने का कार्य काफी समय से चलाया गया है। इस दौरान काफी मात्रा में झील से गाद भी निकाली जा चुकी है। मगर इसके बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। यही वजह है कि देश विदेश से आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहने वाली खज्जियार की झील का अस्तित्व खतरे में आ गया है। इसको देखते हुए वन्य प्रणाली विभाग ने झील को साफ सुथरा रखने के लिए नई पहले की है। हालांकि यह प्रयास कितना सफल रहता है, इसका पता आने वाले समय में ही चल पाएगा। वन परिक्षेत्र अधिकारी भादर सिंह ने बताया कि खज्जियार को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए विभाग की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। ब्रश वुड होने से कूड़ा-कर्कट झील में नहीं पहुुंचेगा। झील में मात्र नालियों के रास्ते साफ पानी ही जाएगा। इससे झील को कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें