फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर रोज सियूल नदी पार करने के लिए जान जोखिम में डालते हैं हजारों लोग

विज्ञापन
पुल। - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। सियूल नदी पर बन रहे पनौगा पुल का कार्य बीते तीन सालों से पूरा नहीं हो पाया है। पुल का कार्य आज भी अधर में लटका है। इस वजह से क्षेत्र के हजारों लोग जान जोखिम में डाल कर सियूल नदी को आरपार कर रहे हैं।

हैरानी की बात तो है कि लोनिवि के अधिकारियों ने अभी तक इस दिशा में कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाए हैं। पुल का निर्माण कार्य पूरा न होने की सूरत में तीन पंचायतों की करीब 14 हजार की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि करीब तीन वर्ष पूर्व बरसात के चलते सियूल नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद स्थानीय विधायक ने बाकायदा सियूल नदी पर बनने वाले पनौगा पुल का शिलान्यास किया गया था। शिलान्यास होने के बाद पुल निर्माण कार्य भी आरंभ भी हो गया। हैरानी की बात यह है कि तीन वर्ष का समय व्यतीत जाने के बाद भी पुल निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में पुल से होकर गुजरने वाले राहगीरों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण फारूख बट्ट, विनोद कुमार, राकेश कुमार, योग सिंह, चमन सिंह, टेक चंद, प्रभिया राम, ढिल्लो राम, अमन कुमार, प्रेमलाल, चतर सिंह, तेज सिंह, कैलाश चंद और हरिकृष्ण ने बताया कि सियूल नदी को पार कर ग्राम पंचायत सनूंह, भांदल और किहार की 14 हजार की आबादी आवाजाही करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण न होने की सूरत में लोगों को खाद्य सामग्री और गृह निर्माण की सामग्री को घरों तक पहुंचाने में परेशानियां उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि वह कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों से पुल का निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक पुल निर्माण करवाए जाने की तरफ कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। किहार, भांदल और सनूंह पंचायतों के बाशिंदों को सियूल नदी को पार कर ही तहसील मुख्यालय सलूणी और जिला मुख्यालय चंबा का जाते हैं। ऐसे में पुल का निर्माण कार्य अधर में लटका होना ग्रामीणों पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन


15 दिन में काम शुरू करने जारी किए निर्देश: अरूण पठानिया
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अरूण पठानिया ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को 15 दिन के भीतर पनौगा पुल का निर्माण कार्य आरंभ करने के बारे में निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर ठेकेदार पुल का निर्माण कार्य आरंभ नहीं करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें