फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन ने रुकवाया बाल विवाह

विज्ञापन
marrige - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
सलूणी क्षेत्र में सोमवार को होने जा रहे बाल विवाह को रुकवाने में चाइल्ड लाइन टीम चंबा ने कामयाबी हासिल की है। नाबालिग युवती की शादी साथ लगते जिला कांगड़ा में होने जा रही थी। युवती की आयु 16 साल है। सोमवार को चाइल्ड लाइन कार्यालय में युवती की काउंसलिंग की गई। इसके बाद लिखित बयान दर्ज किए गए।

चाइल्ड लाइन टीम को शनिवार को सूचना मिली थी कि सलूणी क्षेत्र की 16 वर्षीय नाबालिग युवती की शादी 15 जनवरी को जिला कांगड़ा के रहने वाले युवक से होने जा रही है। सूचना के आधार पर चाइल्ड लाइन टीम मेंबर चमन और ममता स्थानीय आंगनबाड़ी वर्कर सहित मौके पर पहुंचे। सूचना सही पाई गई। टीम ने मौके पर युवती की काउंसिलिंग की। सोमवार को परिजनों को चाइल्ड लाइन कार्यालय चंबा बुलाया।
विज्ञापन


सोमवार को पहुंचे परिजनों की काउंसिलिंग की गई। साथ ही लिखित बयान दर्ज किए गए। इस दौरान चाइल्ड लाइन टीम ने परिजनों को जागरूक किया कि 18 साल से पहले युवती की शादी करवाना गैर कानूनी है। इस पर परिजनों ने हामी भरी कि वे लड़की का विवाह 18 साल की आयु पूरा होने पर ही करवाएंगे। गौरतलब है कि 2018 का यह पहला मामला है। जबकि अब तक चाइल्ड लाइन टीम करीब डेढ़ साल में तीस बाल विवाह रुकवा चुकी है। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


परिजनों के बयान दर्ज
चाइल्ड लाइन समन्वयक कपिल शर्मा ने बताया कि इस बारे में शनिवार देर रात को सूचना मिली थी। रविवार को टीम मौके पर गई और सूचना सही पाई गई। उन्होंने बताया कि परिजनों से लिखित रूप में बयान ले लिए गए है। सोमवार को कार्यालय में परिजन बुलाए गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें