अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। रविवार को चंबा में आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह दिखा। स्कॉलरशिप हासिल करने के लिए स्कूली छात्र-छात्राएं खूब तैयारी करके पहुंचे थे। खास बात यह थी कि कई छात्र 70 से 80 किलोमीटर का सफर तय कर परीक्षा देने के लिए चंबा पहुंचे थे। परीक्षा पूरी होने के बाद अमर उजाला की टीम ने दस छात्र-छात्राओं से बात की।
इनसेट
बेहतरीन रही परीक्षा
ब्वॉयज स्कूल चंबा में दसवीं कक्षा के छात्र हर्ष सूर्यवंशी का कहना है कि उनकी परीक्षा बेहतरीन रही। उन्होंने सभी प्रश्न हल किए हैं। उनका मानना था कि परीक्षा में आसान प्रश्न थे।
स्कॉलरशिप से लेंगी कोचिंग
गर्ल्स स्कूल चंबा की जमा एक कक्षा की छात्रा रीना कुमारी का कहना है कि अमर उजाला फाउंडेशन का यह प्रयास सराहनीय है। अगर उन्हें स्कॉलरशिप मिलती है तो इस राशि का कोचिंग के लिए प्रयोग करेंगी।
सराहनीय प्रयास
सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिमगिरी के नौवीं कक्षा के छात्र रंजीत शर्मा का कहना है कि परीक्षा देने के लिए वे हिमगिरी से चंबा पहुंचे है। परीक्षा के लिए बढ़िया तैयारी की है। अमर उजाला का यह सराहनीय प्रयास है।
परीक्षा को लेकर था उत्साहिज
ब्वॉयज स्कूल चंबा के हरजोत सिंह का कहना है कि इस स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए किसी प्रकार का शुल्क अमर उजाला नहीं लेता है। जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि उनकी परीक्षा काफी अच्छी हुई है और वह परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित थे।
परीक्षा देने के लिए माता-पिता ने किया प्रेरित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तीसा की छात्रा दर्शना ने बताया कि वे अगर इस स्कॉलरशिप को जीतती हैं तो वे इसका प्रयोग आगामी पढ़ाई के लिए करेगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय के शिक्षक और उनके माता-पिता ने उन्हें परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया है।
इनसेट
गर्ल्स स्कूल चंबा की छात्रा नेहा ने बताया कि परीक्षा से उनका आत्म विश्वास बढ़ा है। कहा कि इस तरह की परीक्षाएं आयोजित होनी चाहिए। इस प्रकार की परीक्षाएं उत्तीर्ण कर छात्र अपने करिअर संबंधी आयोजित होने वाली अन्य परीक्षाओं के लिए भी तैयारी कर सकते हैं।
गरीब छात्रों को मिलेगी मदद
सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिमगिरी के छात्र साहित शर्मा का कहना है कि अमर उजाला फाउंडेशन का यह प्रयास काफी बेहतर है। इससे गरीब छात्र-छात्राओं को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए मदद मिलेगी।
इनसेट
उज्जवल भविष्य बनाने में मिलेगी मदद
गर्ल्स स्कूल चंबा की छात्र साक्षी ने बताया कि इस तरह की परीक्षाओं से उनका ज्ञानावर्धन होता है। भविष्य में भी ऐसी परीक्षाएं होनी चाहिए। इस प्रकार की परीक्षाएं उत्तीर्ण कर गरीब परिवारों से संबंध रखने वाले छात्र अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं।
मेहनत की है, जरूर मिलेगी स्कॉलरशिप
सीनियर सेकेंडरी स्कूल करियां के छात्र यशपाल ने बताया कि उन्होंने इस परीक्षा के लिए बढ़िया तैयारियां की है। उन्हें उम्मीद है कि स्कॉलरशिप जीतेंगे। स्कॉलरशिप जीतने के बाद वे इसका प्रयोग अपने भविष्य के लिए करेंगे।
अमर उजाला का जताया आभार
तीसा स्कूल की जया ठाकुर का कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित होने से उनके सामान्य ज्ञान में बढ़ोतरी होती है। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत पेश नहीं आई। जया ठाकुर ने अमर उजाला फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया कि उनके द्वारा इस प्रकार की परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 50 जिलों में शुमार चंबा में भी करवाया गया है।