फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां जम्मू कश्मीर के नंबर से बातचीत करने को मजबूर लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तेलका (चंबा)। बेशक देश में फोर जी की धूम हो मगर जिला के विकास खंड सलूणी के कई क्षेत्र ऐसे जहां पर अभी भी लोगों को बीएसएनएल और निजी कंपनियां कॉल करने के लिए भी सिग्नल उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को मजबूरी में जम्मू कश्मीर के नंबर रखकर बातचीत करनी पड़ रही है। हालांकि क्षेत्र के लोग प्रदेश सरकार और बीएसएनएल से कई बार यहां पर टावर लगाने की मांग कर चुके हैं। मगर आज तक यहां के लोगों की सुनवाई नहीं हुई है। इस वजह से सलूणी की भजोत्रा और नड्डल पंचायतों के हला, दिभाला, खड़कोटा, मौण, सगोटी, गतका, वेलणू, ख्लोह, डिन, पंजोगा, जुतराण, थल्ला, दूरीवण, कियाणी, कुंडा और खल गांवों की दो हजार से अधिक की आबादी को अभी भी मजबूरी में जम्मू कश्मीर की नंबर इस्तेमाल करने पड़ रहे हैं। इन गांवों में हिमाचल की किसी भी निजी और बीएसएनएल का मोबाइल सिग्नल न के बराबर है। ऐसे में यहां के लोगों को अपनों से बात करने के लिए या तो पहाड़ी पर जाना पड़ता है या फिर रोमिंग का खर्च उठाना पड़ता है। ऐसे में अगर कैंथ गला में मोबाइल टावर लगाया जाता है तो इससे इन गांवों में मोबाइल सिग्नल की समस्या खत्म हो जाएगी। बीएसएनएल उपभोक्ता नेकराम, नानक चंद, तारु राम, कमलू राम, तिलक राज, चतरो राम, देवो राम, अजीत कुमार, शिव राम, संजीव कुमार, नकेश कुमार, पृथ्वी सिंह, रमेश कुमार, खरातो राम, भीलो राम, नैणो देवी, सुनीति देवी, अंजू देवी, रत्नो देवी, चूहड़ी देवी और नीचणू का कहना है कि एक तरफ जहां देश में थ्री जी और फोर जी चल रहा है, वहीं क्षेत्र के इन गांव में टू जी की सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभाग और सरकार से इस बारे में बात की। मगर अभी तक समस्या का हल नहीं हो पाया है। लोगों ने विभाग और सरकार से मांग की है कि कैंथ गला में मोबाइल टावर लगाया जाए।
विज्ञापन


बात भी नहीं होती पैसे भी कट जाते हैं
वहीं उपमंडल के बाड़का, भजोतरा और नड्डल के कई गांवों में बीएसएनएल का सिग्नल न होने से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। बीएसएनएल उपभोक्ताओं की मानें तो वे कई बार निगम प्रबंधन से क्षेत्र में टावर स्थापित करवाने की मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक उनकी समस्या का समाधान तक नहीं हो पाया है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत बाड़का पंचायत के सेरु, गड्डण, भैड़ोई, मटूण, चिरोटी, पधरोटु, भजोतरा पंचायत के कुट्टा, भोता और सिरोटी गांव में मोबाइल सिग्नल काफी कम आता है। इस कारण क्षेत्र के लोगों की कॉल बार-बार कट जाती है। इससे उपभोक्ताओं की जेब कट रही है तो वहीं एक दूसरे से संपर्क करने में भी परेशानी आती है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें