फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से तबाही; मकान ढहे, एक दर्जन मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा/तीसा।
जिले में भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। जिले में एक दर्जन संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं और एचआरटीसी की करीब आधा दर्जन बसें बीच रास्तों में फंस गई हैं। सवारियों को भी परेशान होना पड़ा है। तीसा की गडफरी पंचायत के समाधि गांव में बारिश के कारण एक मकान ढह गया है। इसी पंचायत के टोपी गांव में भूस्खलन हुआ है जिससे चार घरों को खतरा पैदा हो गया है। सेनयुआं गांव में भी भूस्खलन के कारण घर के ढहने का खतरा है। भारी बारिश से पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। ग्राम पंचायत खजुआ के खजुआ नाले में एक खच्चर बह गई है। खच्चर का मालिक निहालु भी बाल-बाल बहने से बचा है। यही नहीं, कई जगह बारिश का पानी घरों, स्कूलों में घुस गया है। भूस्खलन और जल स्तर बढ़ने से जिले में एक दर्जन मार्गों में यातायात ठप पड़ गया है। चंबा-तीसा, तीसा-बैरागढ़, बघेईगढ़-चांजू, तरेला-मंगली, तरेला-गोईला, बैरागढ़-टेपा, भलौता-भराड़ा, नकरोड़-बघेईगढ़, मरेड़ी-सिल्लाघ्राट, परेल-कोहलड़ी मार्ग भूस्खलन की वजह से अवरुद्ध रहे। विभाग ने मशीनरी और लेबर लगाकर अधिकतर मार्गों को बहाल कर दिया है। अन्य मार्गों को खोलने के प्रयास जारी है। उधर गडफरी पंचायत में भारी नुकसान हुआ है। यहां बारिश से लोधी राम का मकान जमींदोज हो गया है। भूस्खलन से गांव के अन्य घरों को भी खतरा पैदा हो गया है। जमीन को भी नुकसान पहुंचा है।
....
नकरोड़, सेनयुआं में पेयजल पाइपें टूटीं
नकरोड़, सेनयुआं, भलेड़ा और सपड़ोट गांव की पेयजल लाइनें टूट चुकी हैं। करीब 100 परिवारों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
....
आधा दर्जन घरों में घुसा बारिश का पानी
सरोल में घरों में बारिश का पानी घुस गया। लोगों को काफी दिक्कतें पेश आईं। पानी का बहाव इतना तेज था कि रास्ते में पड़े पत्थर भी पानी के साथ बह कर लोगों के घरों तक पहुंच गए। लोगों में शेखर, सोनू, दीपक कुमार, थापा ने बताया कि बारिश का पानी घरों में घुस गया। कहा कि भारी बारिश से मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
अधिकतर मार्ग किए बहाल : जीत सिंह
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि बारिश के चलते करीब एक दर्जन मार्ग बंद हुए हैं। इनमें से अधिकतर मार्गों को खोल दिया है। विभागीय मशीनरी द्वारा शेष मार्गों को जल्द खोल दिया जाएगा। बारिश के चलते करीब पचास लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें